गुरुग्राम: मानेसर में आज आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 की विस्तृत जानकारी
मानेसर नगर निगम ने आज 6 अक्टूबर को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को लेकर सभी आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों के लिए खास सम्मेलन रखा है। इसमें 4 बिन स्त्रोत पृथक्करण, बल्क वेस्ट जनरेटर्स की जिम्मेदारी और गीले कचरे के स्थायी प्रबंधन पर फोकस होगा। जानकारी सुबह 9 बजे आईएमटी सेक्टर-2 के एचएसआईआईडीसी सभागार में दी जाएगी।