जशपुर: ऑपरेशन आघात में जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आम की ट्रे में छिपाकर ले जाए जा रहे 207 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
जशपुर पुलिस ने “ऑपरेशन आघात” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दोकड़ा क्षेत्र में एक पिकअप वाहन से 2 क्विंटल 7 किलो अवैध गांजा जब्त किया है। गांजा को आम से भरे प्लास्टिक कैरेट के नीचे छिपाकर उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। मामले में पुलिस ने एक आरोपी प्रेमनाथ सिंह (36) निवासी बगीचा को गिरफ्तार किया है। बुधवार की दोपहर दो बजे पुलिस से मिली जानकारी के