दैखल में सोमवार की मध्य रात्रि 10:00 बजे अज्ञात व्यक्तियों ने घर के बाड़ी में रखे पैरा में आग लगा दी ।जिसके कारण पैरा जलकर पूरी तरह से खाक हो गया, वहीं यह आग पड़ोस के भी घरों में फैलने का खतरा बन गया। फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना देने के 1 घंटे बाद भी न मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंचा और न ही पुलिस सहायता वाहन।