पुष्पराजगढ़: पुष्पराजगढ़ के शिवानी संगम में स्थित चमत्कारी कल्पवृक्ष, दर्शन से पूरी होती है मनोकामना
रविवार 3:00 पुष्पराजगढ़ क्षेत्र अंतर्गत शिवानी संगम में स्थित पौराणिक कल्पवृक्ष श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। मान्यता है कि इस दिव्य वृक्ष के दर्शन मात्र से ही भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। कल्पवृक्ष की उत्पत्ति समुद्र मंथन से मानी जाती है, मान्यता है कि इसके दर्शन व पूजन से सभी इच्छित कार्य और कल्पना पूरी हो जाती है।