पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में नर्मदा जयंती पर प्रभारी मंत्री द्वारा भव्य नर्मदा महाआरती का आयोजन
रविवार 12 बजे जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप अहिरवार ने नर्मदा जन्मोत्सव के पावन अवसर पर नर्मदा मंदिर प्रांगण में माँ नर्मदा की भव्य महाआरती में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की। स्वास्तिवाचन, हर-हर नर्मदे के जयघोष और नर्मदाष्टकम् के गूंजते श्लोकों के मध्य, वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूर्ण विधि-विधान से पुरोहितों की उपस्थिति में माँ नर्मदा की पूजा-अर्चना संपन्न हुई।