रानीगंज थाना क्षेत्र की विस्टोरिया पंचायत में बुधवार की शाम 4 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से रानीगंज रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।