राजनगर: चौड़ा खेड़ा धाम में भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन, 40 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बढ़ाई शोभा
राजनगर तहसील के अंतर्गत चौड़ा खेड़ा धाम में भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया, जहां 40 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता एवं महापुरुषों के समक्ष दीप प्रज्वलन और हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई।सांस्कृतिक मंच पर राधा-कृष्ण की लीलाएं और शिव-पार्वती के नृत्य ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे आयोजन में भक्ति और उत्सव