सब जेल पाटन में बुधवार दोपहर लगभग 1:00 से तिवारी फाउंडेशन के द्वारा एक स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में जबलपुर से आए विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहे। जेलर हेमंत हेमेंद्र बागरी और तिवारी फाउंडेशन के अध्यक्ष और सदस्यों ने मिलकर मां सरस्वती का पूजा अर्चन किया और कार्यक्रम की शुरुआत की। स्वास्थ्य शिविर में इलाज कर दवाइयां भी बांटी गई।