महाराजगंज: कसरावा में आइसक्रीम लेने को लेकर बच्चों के बीच विवाद, मारपीट में हुआ तब्दील, एक बालक घायल
30 मार्च सोमवार रात्रि 8 बजे के आसपास एक महिला अपने पुत्र को लेकर थाने पहुंची,जहां उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई।गांव मे आइसक्रीम विक्रेता से आइसक्रीम लेते समय बच्चों मे किसी बात को लेकर विवाद हो गया एक 10 वर्षीय बालिका ने 8 वर्ष के बालक को पत्थर से मारकर घायल कर दिया। घायल होने पर बच्चों की चीख पुकार सुनकर आस पड़ोस के लोग पहुंचे।