रसड़ा: रसड़ा में सुभासपा नेताओं ने महाराजा सुहेलदेव को लुटेरा बताने पर किया प्रदर्शन, एआईएमआईएम के शौकत अली का फूंका पुतला
Rasra, Ballia | Sep 17, 2025 महाराजा सुहेलदेव राजभर को “लुटेरा” बताने वाले AIMIM प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली के खिलाफ सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के नेताओं ने बुधवार को रसड़ा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में सुभासपा कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कार्यालय मीरनगंज रसड़ा से जुलूस निकाल कर नगर भ्रमण करते हुए शहीद चंद्रशेखर आज़ाद चौराहे पर पहुंचे।