UGC कानून में प्रस्तावित बदलावों के विरोध में रविवार को भारत बंद का असर सबसे ज्यादा गभाना क्षेत्र के वीरपुरा में देखने को मिला। यहां व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान पूरी तरह बंद रखकर विरोध जताया। सुबह से ही वीरपुरा बाजार में सन्नाटा पसरा रहा और दुकानों के शटर गिरे रहे। व्यापारियों ने एकजुट होकर यूजीसी विधेयक को शिक्षा, रोजगार और व्यापारी हितों के खिलाफ बताया