चांदपुर: चांदपुर क्षेत्र के गांव तालमपुर में वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में गुलदार हुआ कैद
रविवार की सुबह करीब 8:00 बजे जब कुछ लोग जंगल की और गए तो उन्होंने वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में गुलदार देखा। बताया जाता है कि काफी समय से वहां गुलदार दिखाई दे रहा था। जिस पर वन विभाग ने गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और गुलदार को ले गई है।