चांदपुर: नूरपुर के बुध बाजार में प्याऊ पर पानी पीते समय करंट लगने से एक व्यक्ति की हुई मौत
रविवार की सुबह करीब 9:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नूरपुर के बुध बाजार में रेहड़ी पटरी लगाने वाला एक व्यक्ति पास में ही लगे एक प्याऊ पर पानी पीने के लिए गया था बताया जाता है कि इसी दौरान करंट लगने से नीचे गिर गया पुलिस उसे अस्पताल ले गई जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक की पहचान हल्दौर निवासी राजेंद्र सिंह के रूप मे हुई।