पुरवा: मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत पुरवा में लगे कैंप, आपत्तियों का निवारण व मतदाता सूची में संशोधन जारी
Purwa, Unnao | Jan 27, 2026 पुरवा में मतदाता पुनरीक्षण एसआईआर अभियान के तहत संशोधन कार्रवाई जारी है। मंगलवार सुबह 10 बजे से तहसील मुख्यालय सहित असोहा, पुरवा और हिलौली तीनों ब्लॉकों में विशेष कैंप लगाए गए हैं। इन कैंपों में मतदाताओं की आपत्तियों का निवारण किया जा रहा है। मंगलवार को बड़ी संख्या में मतदाता अपनी समस्याओं के समाधान के लिए विकास खंड कार्यालय और तहसील पहुंचे।