मिश्रिख: व्यास गद्दी के पास तेज रफ़्तार ऑटो सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटा, एक महिला की मौत और एक गंभीर रूप से घायल
जनपद के नैमिषारण्य थाना क्षेत्र के व्यास गद्दी के पास एक तेज रफ़्तार ऑटो सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई थी दुर्घटना के बाद घायल महिलाओं को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया था जहां इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गई वहीं दूसरी का उपचार जारी है परिवार में मातम का माहौल है।