लोहरदगा: लोहरदगा नदिया चौक पर तेज रफ्तार मारुति वैन ने सिविल जज की पत्नी व शिक्षिका को टक्कर मारी, गंभीर घायल
लोहरदगा शहरी क्षेत्र के नदिया चौक में एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित मारुति वैन की चपेट में आने से रांची के सिविल जज सीनियर डिवीजन 16 सह स्पेशल जज इकोनॉमिक ऑफेंस जेएमएफसी-एक्स मनोज कुमार इंदवार की पत्नी एवं शिक्षिका मीनाक्षी खलखो गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना शनिवार सुबह लगभग 7:30 बजे प्रकाश में आई।