दरभंगा: अफवाह से दरभंगा में हड़कंप! पेट्रोल के लिए सड़क पर लोगों का हंगामा
पेट्रोल की कीमत बढ़ने की अफवाह ने ऐसा माहौल बना दिया कि सड़कों पर अफरा-तफरी मच गई। लहेरियासराय–बहेड़ी मुख्य मार्ग के होरलपट्टी में हालात इतने बिगड़ गए कि सड़क पूरी तरह जाम हो गई… और सबसे चिंताजनक बात—एंबुलेंस तक को निकलने में भारी परेशानी हुई। सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी लाइन लग गई… हाथों में डब्बे, जर्किन और बोतलें लेकर लोग पेट्रोल लेने के लिए