कपसेठी में जंतर-मंतर पर घायल छात्रों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शिव मंदिर में हुई प्रार्थना सभा
वाराणसी। जंतर-मंतर पर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन के दौरान घायल हुए छात्रों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना के लिए शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे कपसेठी के बरकी स्थित प्राचीन भोले बाबा मंदिर में विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई। समाजसेवी सूबेदार यादव के नेतृत्व में स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर घायल विद्यार्थियों के जल्द स्वस्थ होने तथा उनकी सुरक्षा की प्रार्थना की।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान भोलेनाथ के पूजन-अर्चन और आरती से हुई। उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से देश में शांति, छात्रों के बेहतर स्वास्थ्य और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सूबेदार यादव ने कहा कि छात्र देश का भविष्य हैं और उनकी समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से होना चाहिए। उन्होंने सरकार से छात्रों से बातचीत कर उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की, ताकि आंदोलन का शांतिपूर्ण समाधान निकल सके।
प्रार्थना सभा में मौजूद युवाओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में अपनी बात रखना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने घायल छात्रों के समुचित एवं निःशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने की भी मांग की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देश में शांति, सौहार्द और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
#letestअपडेट #पत्रकारदेवेंद्रदेशमुख #LetestUpdate #LETESTNEWS 👇👇