nh 53 बिहारी ढाबा के पास तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट कर घायल करने वाले कार चालक के खिलाफ अपराध दर्ज
न 53 में बिहारी ढाबा के पास तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर एक्सीडेंट करने वाले कार चालक के खिलाफ बसना पुलिस ने अपराध दर्ज किया है । प्रार्थी राजू राणा निवासी गाताडीह अपनी पत्नी माधुरी राणा के साथ मोटरसाइकिल में 13 मार्च को गढ़फुलझर जा रहा था , कार चालक ने एक्सीडेंट कर दोनों को घायल कर दिया था । राजू राणा ने उपरोक्त मामले में आज अपराध दर्ज कराया है ।