राजगढ़: राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों की समीक्षा बैठक हुई
प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों की समीक्षा बैठक राजगढ़ कलेक्ट्रेट कार्यालय में शुक्रवार को शाम 4:00 बजे करीब राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा की मौजूदगी में आयोजित की। इस बैठक में लंबित 66 प्रकरणों की समीक्षा कर 31 प्रकरणों में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। इस दौरान अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।