ऊंचाहार: एनटीपीसी गेट नम्बर 2 के पास संदिग्ध परिस्थितियों में छात्र लापता, पिता ने दी गुमशुदगी की तहरीर
कौशाम्बी जिले के कड़ाधाम थाना क्षेत्र के अम्बाई बुजुर्ग निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि मेरा लड़का लव सिंह क्षेत्र के एनटीपीसी आवासीय परिसर में स्थित एक विद्यालय में कक्षा दस का छात्र है, जो एनटीपीसी गेट नम्बर 2 के पास किराये के मकान में रहता है।मंगलवार की दोपहर कमरे से ही वो संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है।बुधवार को पिता ने गुमशुदगी की तहरीर दी है।