ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के मनऊ का इंदारा अरखा गाँव के पास मंगलवार की शाम, भीषण सड़क हादसा देखने को मिला।जब सवारियों को लेकर आ रहा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गया।घटना में ई रिक्शा चालक अर्जुन निवासी कोटरा बहादुर गंज समेत कुल 7 लोग घायल हो गये।घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां से चालक व एक किशोरी को जिला अस्पताल रेफर किया गया ।