बालाघाट: लगातार बारिश से बालाघाट-बैहर मार्ग पर गिरा विशाल आम का पेड़, तीन घंटे बाधित रहा यातायात
जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार रात बालाघाट-बैहर मुख्य मार्ग पर एक विशाल आम का पेड़ गिरने से यातायात करीब ढाई से तीन घंटे तक बाधित रहा। यह घटना रात लगभग 9 बजे भरवेली वार्ड क्रमांक 9 स्थित राम मंदिर मार्ग नहर क्षेत्र के पास हुई। सौभाग्य से पेड़ गिरने के समय वहां से कोई वाहन नहीं गुजर रहा था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लगातार बारिश के कारण वर्षों पु