धनघटा: हरिहरपुर में बिजली के तार में स्पार्किंग से पॉम के पेड़ों में लगी आग, चार पेड़ जलकर खाक, बड़ा हादसा टला
संतकबीरनगर। जिले के धनघटा तहसील क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत हरिहरपुर में बिजली के तार में स्पार्किंग होने से रास्ते के किनारे लगे पॉम के पेड़ों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे चार पॉम के पेड़ जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि नगर पंचायत हरिहरपुर में सड़क किनारे लगे पॉम के पेड़ों के ऊपर से गुजर रहे बिजली के तारों में अचानक स्