दुधि: सागोबाध गांव में घर में लगी भीषण आग से जायसवाल परिवार का सब कुछ जलकर राख
बभनी थाना क्षेत्र के सागोबाध गांव में शौनक जायसवाल पुत्र कृष्ण लाल के घर में शुक्रवार शनिवार की मध्यरात्रि लगभग 1:00 बजे अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई।आग की लपटें इतनी भयावह थीं कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए तुरंत बचाव कार्य शुरू किया।