कांडी: ॰कांडी में महिलाओं ने संभाली कमान, गांवों में घूमकर जगाई नशा मुक्ति की अलख
Kandi, Garhwa | Jun 18, 2026 कांडी प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते नशे के ग्राफ पर अंकुश लगाने और ग्रामीण परिवारों को बर्बादी से बचाने के लिए महिलाओं ने मोर्चा संभाल लिया है। गुरुवार को प्रखंड के विभिन्न गांवों में जय मां आजीविका सखी मंडल के तत्वावधान में एक व्यापक नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व सीएलएफ सबिता देवी ने किया। इसके तहत सखी मंडल की महिलाओं ने एकजुट होकर दर्जनों गा