जाले थाना क्षेत्र में दर्ज कांड संख्या-03/26, धारा-109 बीएनएस के तहत नामजद अभियुक्त श्रवण चौधरी, पिता रामप्रकाश चौधरी, साकिन जाले, को जाले थाना पुलिस द्वारा विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, उक्त कांड में अभियुक्त की संलिप्तता की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे उसके घर से/ठिकाने से दबोच लिया।