धमतरी: बड़े भाई से ऐसा प्यार, कि उसकी मौत के 5 दिन बाद छोटे भाई ने जहर पीकर दे दी जान
धमतरी जिला अस्पताल पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार अर्जुनी थाना क्षेत्र के सिवनी खुर्द निवासी दानीराम ध्रुव 30 मई को अपने घर में जहर सेवन कर लिया था। जिसे इलाज के लिए धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान 4 जून को उसकी मौत हो गई। आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव उनके परिजन को सौंप दिया।