कर्वी: चित्रकूट के रामनगर में आकाशीय बिजली गिरने से 35 वर्षीय किसान गंभीर रूप से घायल, गांव में दहशत
चित्रकूट के रैपुरा थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे आकाशीय बिजली गिरने से 35 वर्षीय किसान वीरेंद्र प्रजापति गंभीर रूप से झुलस गए। वह खेत में भूसा भर रहे थे तभी हादसा हुआ। ग्रामीणों ने उन्हें तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजनों में कोहराम मचा है।