लोहरदगा: छात्रवृत्ति योजनाओं की लंबित प्रविष्टि जल्द पूरी करें, आधार सत्यापन के लिए विद्यालयों में लगेंगे शिविर
लोहरदगा उपायुक्त संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में कल्याण विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं के लंबित आवेदनों और प्रविष्टियों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया। जिन विद्यार्थियों का आधार लिंक नहीं होने से सत्यापन लंबित है, उनके लिए विद्यालय स्तर पर विशेष शिविर आयोजित कर आधार सत्यापन कराने को कहा