रायबरेली: अघौरा में आगामी त्यौहारों को लेकर खाद्य विभाग ने की बड़ी छापेमारी, डेढ़ कुंटल नकली छेना किया गया नष्ट
नकली छेना बनाने की फैक्ट्री का खाद्य विभाग ने किया पर्दाफाश। डेढ़ कुंतल तैयार छेना कराया गया नष्ट, छापेमारी के दौरान दुकान परिसर मे गंदगी देखने को मिली।तथा मरी हुई मक्खिया छेने मे तैरती हुई पाई गई।आगामी त्योहारों के मद्दे नजर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्यवाही की है। जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।एसडीएम प्रशासन सिद्धार्थ ने बताया कि अभियान लगातार चलता रहेगा।