लोहारू: ढीगावा जाटान में नशे के खिलाफ पंचायत का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने लिया हिस्सा
Loharu, Bhiwani | Jul 31, 2025 गांव ढीगावा जाटान में आज ग्राम धर्मशाला में समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण पंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत का मुख्य उद्देश्य गांव में लगातार बढ़ रहे नशे के खिलाफ सामूहिक विरोध दर्ज कराना और उसके खिलाफ ठोस कदम उठाना था।