भोरे: राजघाट के पास बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल, डॉक्टरों ने गोरखपुर किया रेफर
भोरे थाना क्षेत्र के राजघाट के समीप मंगलवार की दोपहर करीब 3:00 बजे एक अनियंत्रित बाइक से गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी नाजुक स्थिति को देख डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार घायल महिला उत्तर प्रदेश की बताई जा रही है।