कौशाम्बी जिले के 33 ग्रामीण व तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार सुबह लगभग 9 बजे मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में चिकित्सकों द्वारा कुल 2927 मरीजों का परीक्षण व उपचार किया गया, जबकि 14 गंभीर रोगियों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।