इंदौर: पलासिया स्थित पुलिस कंट्रोल रूम पर हर मंगलवार की तरह इस सप्ताह भी जनसुनवाई का हुआ आयोजन, बड़ी संख्या में पहुंचे आवेदक
Indore, Indore | Feb 27, 2024 इंदौर में पुलिस जनसुनवाई में अब शिकायत करने वाले पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है, वही आज भी आयोजित हुई पुलिस की जनसुनवाई में अलग अलग तरह की शिकायतें आई सबसे ज्यादा शिकायत आवेदन आपसी विवाद, पैसों के लेनदेन, जमीन से जुड़े मामलों के थे। पुलिस जनसुनवाई में आए शिकायतकर्ताओं की एसीपी और एडिशनल डीसीपी ने सुनवाई करते हुए सबंधित थाना अधिकारियों को निर्देश दिए।