शामली: थानाभवन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने शुरू किया 'पानी पिलाओ, पक्षी बचाओ' अभियान
Shamli, Shamli | May 22, 2026 शुक्रवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली जिले के थानाभवन कस्बे में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने पानी पिलाओ, पक्षी बचाओ अभियान की शुरूआत करते हुए जनसहयोग से विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए जलपात्र रखे। पुलिस अफसरों को भी पक्षियों के लिए जलपात्र भेंट किए गए। सभी ने प्रतिदिन पानी भरकर सेवा का संकल्प भी लिया।