मिर्ज़ापुर: सहेलियों के साथ चेकसारी गांव के गंगा घाट पर स्नान के दौरान दो किशोरियां डूबी, तलाश कर रहे हैं नाविक
चल थाना क्षेत्र की चिकसारी गांव के गंगा घाट पर सहेलियों के साथ स्नान कर रहे दो किशोरियां बुधवार को गंगा में डूब गई, जिससे कोहराम मच गया। गांव की रहने वाली सोनम, रेखा, अंशिका और रंजना एक साथ गंगा में स्नान कर रही थी। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से अंशिका और अंजना डूब गई। जबकि सोनम और रेखा को बचा लिया गया। डूबी किशोरियों की तलाश किया जा रहा है।