महाराजगंज: पुलिस अधीक्षक महराजगंज ने दीपावली पर अधिकारियों और कर्मचारियों को मिठाई बांटी, दी पर्व की शुभकामनाएं
महराजगंज के एसपी सोमेंद्र मीना ने दीपावली के अवसर पर अपने कैंप कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित किए। उन्होंने सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं और उनके परिवारों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कर्मचारियों से बातचीत की और उनके कठिन परिश्रम तथा समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मी समाज की सुरक्षा और शांति के