नुआंव: सातो एंवती से पुलिस ने नशे की हालत में दो लोगों को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा भभुआ
Nuaon, Kaimur | Feb 5, 2024 नुआंव थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के सातो एंवती से नशे की हालत में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों का मेडिकल जांच करने के बाद सोमवार की दोपहर न्यायिक हिरासत में भभुआ भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी धर्मेंद्र मुसहर व टुन्ना मुसहर सातो एंवती बिनपुरवां के रहने वाले हैं।