नुआंव: नुआंव प्रखंड के तीन थाना में लगा साप्ताहिक जनता दरबार कुछीला थाना में पहुंचे एक मामले का किया गया निष्पादन:CO
Nuaon, Kaimur | Feb 3, 2024 शनिवार की दोपहर नुआंव प्रखंड के तीन थाना कुछीला, कुढ़नी, नुआंव में साप्ताहिक जनता दरबार लगाया गया। अंचलाधिकारी बद्री प्रसाद गुप्ता ने बताया कि नुआंव एवं कुढ़नी थाना में लगे जनता दरबार में कोई मामला नहीं आया ,जबकि कुछीला थाना में पहुंचे एक जमीनी विवाद के मामले का निष्पादन किया गया।