नजीबाबाद: साहनपुर में महिलाओं के सशक्तिकरण की पहल, चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी ने वितरित कीं 50 सिलाई मशीनें
23 अप्रैल 12:00 आयोजित कार्यक्रम में साहनपुर नगर पंचायत के चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी की ओर से गरीब एवं जरूरतमंद महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को 50 सिलाई मशीनों का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन साहनपुर में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।