पीरो: पीरो में एनएच-119ए निर्माण में बाधा पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई, 5 अप्रैल तक फसल काटने का दिया निर्देश
Piro, Bhojpur | Mar 18, 2026 आरा–सासाराम एनएच-119ए के भू-अर्जन कार्य में आ रही रुकावटों को लेकर प्रशासन अब पूरी तरह सख्त हो गया है। बुधवार को शाम 4:00 के करीब अनुमंडल पदाधिकारी कृष्णा कुमार उपाध्याय, भूमि सुधार समाहर्ता वरुणंजय कुमार, पीरो व तरारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने अर्जित भूमि का संयुक्त निरीक्षण किया।