हिसुआ: तैलिक ठाकुरबाड़ी में 1952 से हो रही मां दुर्गा की पूजा, कचहरी रोड पर महिलाओं ने खेला सिंदूर; सूर्य मंदिर तालाब में
Hisua, Nawada | Oct 21, 2026 हिसुआ नगर में मां दुर्गा की विदाई श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ की गई। नगर के अंदर बाजार स्थित ऐतिहासिक तैलिक ठाकुरबाड़ी से बुधवार को भव्य झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। वहीं, कचहरी रोड स्थित मां काली पूजा समिति के पंडाल में प्रतिमा विसर्जन से पहले सिंदूर खेला कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।