महेंद्रगढ़: दौगडा अहिर से नांगल सिरोही तक 7 किमी लंबा यूनिटी मार्च, फूल बरसाकर स्वागत, भारत जल्द होगा आत्मनिर्भर
भिवानी- महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह ने इस एकता मार्च को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव भी मौजूद रहे। एमपी ने बताया कि यह मार्च "एक भारत- आत्मनिर्भर भारत" की थीम पर आधारित है। वहीं आज हरियाणा का भी स्थापना दिवस है। ऐसे में यहां से एक साथ दो कार्यक्रमों की शुरुआत है। वहीं यहां पर दो नवंबर से खेल प्रतियोगिताएं भी होंगी