*आईजी गौरव राजपूत की कार्यप्रणाली ने समूचे विंध्य को गदगद कर दिया।*
आईजी गौरव राजपूत एक ऐसा व्यक्तित्व जिसने क्षेत्र,समाज और देश का उत्थान प्राथमिकता में रखते हुए समूचे विंध्य में एक साथ ऐसी अलख जगाई,मेडिकल नशे सूखे नशे के विरुद्ध ऐसी मुहीम चलाई जिसकी न केवल विंध्य में चर्चा हुईं बल्कि गूंज प्रदेश की राजधानी तक आंधी बनकर पहुंच गई। आईजी श्री राजपूत ने क्षेत्र की इन मानस के बीच ऐसा विश्वास पैदा किया जिसने नशे के माफिया को घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया। पुलिस आपके द्वार,जन चौपाल के माध्यम से आईजी रीवा गौरव राजपूत ने ऐसी रणनीति बनाई कि माफिया जाल में फंसते चले गए। रीवा रेंज में आईजी राजपूत के निर्देशन में नशे के विरुद्ध की गई कार्यवाहियां इस बात को प्रमाणित करती है कि जो विंध्य उड़ता पंजाब बनने की राह पर चल पड़ा था आज सम्मान से सर ऊंचा करके खड़ा है और चुनौती दे रहा है उन माफियाओं को जो विंध्य को उड़ता पंजाब बनाने के सपने सजा ही लिया था।
हमने पूर्व में भी कहा था कि संकल्प के साथ किया गया कोई भी कार्य अधूरा नहीं रह सकता और आईजी रीवा गौरव राजपूत ने समूचे विंध्य को अपना परिवार मानकर जो दिशा और दशा सुधारने के अकल्पनीय प्रयास किया है उसकी सराहना तो होनी ही चाहिए।
Gormi, Bhind | Jul 29, 2026