परबत्ता: नयागांव दियारा में भीषण आग, हज़ारों एकड़ गेहूं की फसल जलकर खाक
परबत्ता प्रखंड के नयागांव दियारा में शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे भीषण आग लगने से अफरातफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और हजारों एकड़ में लगी गेहूं की फसल इसकी चपेट में आ गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसान अपने खेतों में लगी फसलों को जलते हुए देखने के अलावा कुछ भी नहीं कर सके। ग्रामीणों ने अपने स्तर से आग बुझाने की कोशिश की,