इगलास। इंस्पेक्टर नरेंद्र यादव ने बताया कि पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम मुख्यालय लखनऊ से आई सूचना पर एसआइ रविंद्र लोधी द्वारा जांच कराई गई टिपलाइन रिपोर्ट में दर्ज आईपी एड्रेस से प्राप्त मोबाइल नंबर की स्वामिनी गांव हरिरामपुर निवासी कमलेश देवी के नंबर को उपयोग उनका पुत्र अभिषेक करता है। अभिषेक ने इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म पर अश्लील फोटो व वीडियो अपलोड किए थे।