कटनी ग्रामीण: तेज आंधी का कहर: रीठी तहसील क्षेत्र में पेड़ गिरे, बिजली व्यवस्था ठप कुछ देर बाद हुई बारिश
कटनी जिले की रीठी तहसील सहित आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने अचानक करवट ले ली। तेज आंधी के साथ हल्की बारिश शुरू होने से जनजीवन प्रभावित हो गया। आंधी इतनी तेज थी कि कई स्थानों पर पेड़ टूटकर सड़कों और अन्य जगहों पर गिर गए। तेज हवाओं के चलते एहतियातन क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है।