बदायूं: उझानी के महाराणा प्रताप चौक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद भव्य शोभायात्रा निकली
Budaun, Budaun | May 9, 2026 बदायूं के कस्बा उझानी में शनिवार को 6 बजे के आसपास महाराणा प्रताप चौक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद भव्य शोभायात्रा धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी, युवाओं तथा विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कई थानों का पुलिस बल तैनात रहा ।