छतरपुर नगर: बहन की विदाई से पहले घर में पसरा मातम, बाइक दुर्घटना में 16 वर्षीय किशोर की मौत,जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम।
लवकुशनगर थाना क्षेत्र के बगमऊ गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान भीम अहिरवार (16) पुत्र चेतराम अहिरवार निवासी बगमऊ के रूप में हुई है।मृतक के भाई शिवकुमार ने बताया कि घर में उसकी बहन की शादी हुई थी और आज सुबह उसकी विदाई होनी थी।वही यह घटना आज 09 जून सुबह करीब 9:00 बजे की बताई गई है।